खबर का हुआ असर: प्रशासन ने हटवाया करौता में अवैध अतिक्रमण

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
ग्राम पंचायत करौता के निवासी राधेश्याम चौहान के दरवाजे पर हुए अवैध अतिक्रमण को आज प्रशासन ने हटवा दिया। यह कार्रवाई “राष्ट्र की परम्परा” द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने के बाद की गई, जिसमें पीड़ित की व्यथा को प्रमुखता से उजागर किया गया था।

गौरतलब है कि राधेश्याम चौहान पुत्र स्वर्गीय पूर्णमासी ने गांव के दबंगों द्वारा दरवाजे पर जबरन कब्जा कर लेने की शिकायत कई बार तहसील दिवस, थाना और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली थी।

मजबूर होकर राधेश्याम ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अनुपस्थित एसडीएम के स्थान पर नायब तहसीलदार गोपाल जी को प्रार्थना पत्र सौंपा था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि 24 जून तक कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे 25 जून से तहसील परिसर पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

इस खबर को “राष्ट्र की परम्परा” ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके प्रभाव से आज प्रशासन हरकत में आया और नायब तहसीलदार गोपाल जी, लेखपाल, और मईल थानाध्यक्ष कंचन राय की निगरानी में अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया।

राधेश्याम चौहान ने इस कार्रवाई के लिए समाचार पत्र एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि मीडिया हस्तक्षेप न करता तो शायद उन्हें अभी भी न्याय नहीं मिलता।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

7 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

8 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

8 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

8 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

9 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

9 hours ago