Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedसंदिग्ध परिस्थिति में मौत से मचा हड़कंप

संदिग्ध परिस्थिति में मौत से मचा हड़कंप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरापार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के निवासी परमहंश प्रसाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) की अपने ही घर पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।मामले की सूचना मिलते ही यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर तथ्यों को खंगाला जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।स्थानीय लोगों के अनुसार, परमहंश प्रसाद एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया कि “मृत्यु की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है और लोग इस अप्रत्याशित घटना से दुखी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments