संत कबीर नगर में मिला जनसमर्थन ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को कर रहा सुदृढ़: योगी आदित्यनाथ वा

यहां की जनता-जनार्दन फिर एक बार कमल खिलाने का मन बना चुकी है: मुख्यमंत्री

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए रामद्रोही करार दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। ये लोग राम द्रोही हैl जो गठबंधन कर राम भक्तों को हराने के लिए आएं हैं। उन्होंने ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम लला मंदिर निर्माण का रास्ता भाजपा ने साफ करते हुए वहां राम लला का भव्य मंदिर बनवाया, भाजपा ने अयोध्या को त्रेतायुग का गौरव प्रदान करा दिया जबकि सपा वालों ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी इसलिए आप लोग राम को लाने वालों को वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं वह लोग भीख मांगने पाकिस्तान चले जाएं। सपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जिस विरासत टैक्स को जनता के ऊपर थोपने का सपना देख रहे है दरअसल यह उस औरंगजेब के शासन काल का जजिया टैक्स है। औरंगजेब अपने भाई-बाप का हत्यारा था।
उन्होंने कहा कि आज आतंकवादी घटनाएं होने पर पाकिस्तान तुरंत सफाई देता है क्योंकि वो जानता है कि हम पहले छेड़ते नही, और कोई हमे छेड़ता है तो उसे हम छोड़ते नही। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए एनडीए प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद को बड़ी जीत दिलाने की अपील की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज सभी को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है, पूरे प्रदेश में बेहतर इलाज की सुविधा विकसित हुई, नए एम्स व हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोले जा रहे है। देश में हाईवे बन रहे हैl करोड़ों लोगों को पक्का मकान और शौचालय की सुविधा दी जा चुकी है और आगे भी दी जाएगीl
जनपद के विकास के संबंध में कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम सहित संत कबीर निर्वाण स्थली मगहर का विकास हो रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी संतोषसिंह, प्रदेश महामंत्री एमएलसी सुभाष सुभाष यदुवंश, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉक्टर संजय निषाद, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी गौतम, प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद, विधायकगण अंकुर राज त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी व गणेश चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल व जय चौबे, पूर्व सांसद गण इंद्रजीत मिश्र अष्टभुजा शुक्ला, संजीव राय, विधायक सरवन निषाद, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, ई सुधांशु सिंह, मृगेंद्र राम त्रिपाठी, पुष्कर चौधरी, राम ललित चौधरी, धनंजय पाण्डेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मदन नारायण सिंह, अमित निषाद, चंद्रशेखर पाण्डेय, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, आदित्य यादव बागी, राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पाण्डेय, नीतू सिंह, सुनीता अग्रहरी, संगीत वर्मा सहित हज़ारों नर-नारी उपस्थित रहेl

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

9 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

10 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

10 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

10 hours ago