चौक पर हुआ पत्रकार पर जानलेवा हमला

पुलिस मामला सुलटाने मे जुटी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ भी खतरे मे आ चुका है जिसका कारण है पुलिस की अपराधियों पर मेहरबानी ऐसा इस वाक्ये से आसानी के साथ समझा जा सकता है, जो 1 अक्टूबर की रात्रि लगभग 2 बजे चौक चौराहे पर हुआ। आपको बता दें की गर्ग टाइम्स के सम्पादक हिमाँशु गर्ग अपने कार्यालय से घर की तरफ शंकारी टोला जा रहे थे तो उन्होंने चौक पर वेज रोल खाने के लिए अपनी बाईक रोकी और वेज रोल का आर्डर दिया, उस वक़्त वहां नमन और विशेष नामक दबंग व्यक्ति भी वही पर मौजूद थे जिन्होंने पुरानी खुन्नस मे पहले तो हिमाँशु गर्ग से गाली गलौज शुरु कर दी फिर उन्हें जब हिमाँशु ने ऐसा करने को मना किया तो उन्होंने लोहे के कड़े,धारदार हथियार और हेलमेट से हिमाँशु पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमे किसी तरह हिमांशु अपनी जान बचाने मे सफल रहा। हिमाँशु ने चौक कमिश्नरेट- थाने मे इस घटना की सूचना भी दी लेकिन यहीं से पुलिस ने अपराधियों के साथ अपने कुशल व्यवहार का परिचय देते हुए हिमांशु पर दबाव बनाना शुरु कर दिया की समझौता कर लो तो बेहतर होगा। उसके बाद जब पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का दबाव हुआ तब पुलिस ने उन्हे हाजिर होने को बोला और शांति भंग किये जाने वाली मामूली धारा लगाते हुए, अपना काम खत्म कर दिया।सूत्रों की माने तो नमन और विशेष अपने क्षेत्र के दबंग व्यक्ति हैँ जिनकी पुलिस मे अच्छी पकड़ भी है नही तो जहाँ 307 लगनी चाहिए वहां 151 का क्या मतलब है ये समझना आसान है।पुलिस के इस कृत्य को देख कर यही लगता है की वाकई लोकतंत्र मे लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ यहाँ खतरे मे है, क्योंकि पुलिस अपराधियों पर मेहरबान है।

Karan Pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

8 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

9 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

9 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

9 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

10 hours ago