देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत स्थापित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा पर गोवर्धन पर्व के अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने, गौपूजन किया एवं सभी पशुओं को चना, गुड़ एवं केला आदि खिलाया। राय ने बताया कि संसार के सभी कष्ट गौसेवा से खत्म हो जाते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि जिस जगह पर गाय का गोबर रखा जाता है, वह जगह सबसे शुद्ध मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी गाय के गोबर में निवास करती हैं। इसलिए, गोवर्धन पर्व मनाने वाले भक्त गाय के गोबर से पुतले बनाते हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश, पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव, ग्राम सचिव नन्हे सिंह,प्रधान उमेश व प्रतिनिधि भोलू राय, सफाई कर्मी सोनू राजभर एवं घरभरन आदि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…