कामर्सियल गैसें के दाम बढ़ाये जाने को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

कामर्सियल गैस का दाम बढा कर भाजपा व्यापारीयो का कर रही शोषण – विजय रावत

भाजपा सरकार ग़रीबों के साथ कर रही अन्याय – विजय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बरहज नगर मे सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मे बरहज रेलवे तिराहे पर कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाये जाने के विरोध मे कमर्शियल गैस सिलेनडर रख कर विरोध प्रदर्शन कर, गैस का दाम कम करने की माँग की। दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की जबसे भाजपा की सरकार बनी है गैस सिलेन्डर के दाम आसमान छू रहे हैं,प्रदेश और देश की जनता से भाजपा ने वादा किया था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम महँगाई को कम करने का काम करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही महँगाई चरम पर पहुँच गयी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेनडर चार सौ मे मिलता था वह आज नौ सौ रूपए पार हो गया। और कामर्शियल सिलेन्डर उन्नीस सौ रूपए के पार हो गया है जिससे आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है और आने वाले विधान सभा चुनाव मे अपने मत का प्रयोग कर हिसाब लेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अमित प्रधान, अनिश शर्मा, महावीर गुप्ता, आदित्य कुमार, विकास यादव, राहुल, अनिल राजभर, राकेश तिवारी, हरिकेष, सनोज यादव सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

14 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

14 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

15 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

15 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

15 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

19 hours ago