Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराआगरा में डीसीसी-डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न

आगरा में डीसीसी-डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)l कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल तथा सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद का ऋण जमा अनुपात 69.43% पाया गया जो आरबीआई मानक से अधिक है।
बैंकों को केसीसी, शिक्षा ऋण एवं स्वरोजगार परक योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, जनधन खाताधारकों को बीमा योजनाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लम्बित ऋण प्रस्तावों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, माटीकला, पीएम मुद्रा, एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड व फसल बीमा योजनाओं की भी समीक्षा हुई। मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता बैंकों की सक्रियता पर निर्भर है।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, नाबार्ड, आरबीआई एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments