त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्य की तिथियां हुई जारी

बीएलओ घर घर जाकर करे जनगणना व सर्वे

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरी निकाय प्रवीण मिश्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना दिनांक 11 जुलाई 2025 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावलियों के बृहद पुनरीक्षण कराए जाने हेतु निम्नलिखित समय सारिणी के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरी निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्रवाई बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्संबंधी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्रवाई पृथक पृथक तथा समानांतर दिनांक 18 जुलाई से 13 अगस्त 2025 तक चलेंगी। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की अवधि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित दिनांक 14 अगस्त 2025 से 29 सितंबर 2025 तक किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त 2025 से 22 सितंबर 2025 तक। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि 23 सितंबर 2025 से 29 सितंबर 2025 तक। निर्वाचक गणना प्रपत्र के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितंबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक। ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करना निर्वाचन नामावलियों के कंप्यूटरीकरण की कार्रवाई 7 अक्टूबर 2025 से 24 नवंबर 2025 तक। निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकारण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांक, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता के डाउनलोडिंग, फोटो प्रतिया कराने आदि की अवधि 25 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक। अन्तिम मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन की अवधि 5 दिसंबर 2025को। आलेख्य के रूप में प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 6 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएंगे 6 दिसंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक। दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्रवाई दिनांक 24 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक। पूरक सूचियों के कंप्यूटरीकारण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांक, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतिया कराने आदि की अवधि 9 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक। निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन एवं नियंत्रण में तैयार की जाएगी। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पढ़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

डिजिटल जनगणना 2027 को कानूनी मजबूती : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनौती याचिका

जातिगत जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर : सामाजिक न्याय और डेटा आधारित शासन…

11 hours ago

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

1 day ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

2 days ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 days ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

2 days ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

2 days ago