Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedसर्विस मतदाताओं से सम्बंधित निर्वाचन नामवलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां...

सर्विस मतदाताओं से सम्बंधित निर्वाचन नामवलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से सम्बंधित निर्वाचन नामवलियों के अंतिम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित शेड्युल के अनुसार सर्विस मतदाताओं से सम्बंधित निर्वाचक नामवलियों के अंतिम भाग का ड्राफ्ट प्रकाशन 17 अक्टूबर 2023(मंगलवार) को किया जाएगा। 17 अक्टूबर 2023 से 30 नवम्बर 2023 तक की अवधि में विभागाध्यक्षों/रिकार्ड आफिसर/सम्बंधित विभागों द्वारा आवेदन को प्राप्त करने, आवेदन पत्रों का वेरीफिकेशन एवं विभागाध्यक्षों/रिकार्ड आफिसर
द्वारा सत्यापित एवं हस्ताक्षरित आवेदनों पत्रों को अपलोड किये जाने की अवधि निर्धारित की गयी है। 26 दिसम्बर 2023 तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सत्यापित एवं हस्ताक्षरित आवेदन पत्रों को निस्तारित किया जाना एवं अपूर्ण आवेदनों पत्रों को सम्बंधित को वापस किया जाना है। 01 जनवरी 2024 तक आवेदन पत्रों की त्रुटियों को सुधारते हुए विभागाध्यक्षों/रिकार्ड आफिसर
द्वारा पुनः फार्म को सम्बंधित निर्वाचक रजिट्रीकरण अधिकारी को प्राप्त कराया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्विस मतदाताओं के निर्वाचक नामवलियों के अंतिम भाग का अंतिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी 2024(शुक्रवार) को करा दिया जाएगा। उन्होंने सम्बंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उक्त तिथियों के अन्दर समस्त कार्यवाहियों को पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments