बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गड़वार-बलिया मार्ग पर उमरगंज स्थित शराब दुकान के सामने शनिवार की भोर में तेज रफ्तार क्रेटा कार असंतुलित होकर मुर्गी की दुकान को टक्कर मारते हुए गड्ढे में जाकर पलट गई। एयर बैग ने बचाई जान
रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर ने आसपास के लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि एयर बैग होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ, केवल हल्की चोटे आई। जिनको जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने छोड़ दिया। 12 फीट के गड्ढे में जा गिरी कार
बताया जा रहा है कि कार में तीन -चार लोग सवार थे और गड़वार की ओर से बलिया आ रहे थे। जैसे ही वह गड़वार मार्ग पर स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर मुर्गी की दुकान को टक्कर मारते हुए 10 से 12 फीट गड्ढे में जा पलटी शीशा तोड़कर निकाला सबको बाहर वहां से गुजर रहे राहगीर ने आसपास के लोगों की मदद से कार के शीशे को ईट से तोड़कर सभी को बाहर निकाला। एयर बैग होने के कारण सभी सवार बाल-बाल बच गए थे। जिस तरह से गाड़ी पलटी है उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि सभी मर गए होंगे। लेकिन कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ था।

rkpnews@desk

Recent Posts

माउंट वैली एकेडमी का वार्षिक समारोह बना प्रतिभाओं का उत्सव, टॉपर्स साइकिल से सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…

4 minutes ago

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

2 hours ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

2 hours ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

2 hours ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

2 hours ago