सड़क हादसे में मजदूर की मौत

सड़क किनारे पटरी न होने से आये दिन होती है दुर्घटना

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार मुख्यनहर बायीपास के पास शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवली नरहरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजहंस सिंह पुत्र स्व. सुदर्शन सिंह के रूप में हुई है।दुर्घटना का मुख्य कारण नहर किनारे बनी सड़क पर पटरी का न होना।जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना के रेवलीनरहरपुर निवासी राजहंससिंह 45 वर्ष प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह करीब 6 बजे बलिया जनपद के लिए काम पर निकले थे। जैसे ही वह खत्रीपार गाव के पास दोहरीघाट पम्प नहर के पास पहुंचे,तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि राजहंस सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मौके पर खत्रीपार एवं बनगावा आदि गावो के लोगों ने बताया कि दोहरीघाट मुख्य नहर के किनारे सड़क के निर्माण के बाद विभाग द्वारा पटरी का निर्माण नही किया गया। साथ ही पास स्थित पूल बहुत सकरा है। जिसके चलते आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

2 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

15 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

20 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

3 days ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

4 days ago