संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक होमगार्ड भी शामिल है।

नकदी और सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, दो पीली धातु के बिस्कुट, वर्दी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाई जा रही अभियान के तहत की गई। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को डडवा नहर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार राव और संजय चौधरी (होमगार्ड) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े – संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

घटना 23 मार्च 2026 की है, जब कुशीनगर निवासी गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता को आरोपियों ने सस्ते में सोने का बिस्कुट देने का झांसा दिया। तय स्थान पर बुलाकर उन्हें नकली गोल्ड थमा दिया गया और बदले में 8 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर 26 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची।

वर्दी पहनकर जीता भरोसा

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने योजना के तहत एक आरोपी को वर्दी पहनाकर मौके पर भेजा, जिससे पीड़ित का भरोसा जीता जा सके। ठगी के बाद रकम को छिपा दिया गया था, जिसे बाद में ठिकाने लगाने की योजना थी।

पुलिस टीम को मिला इनाम

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े – गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

Karan Pandey

Recent Posts

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

4 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

18 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

23 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

45 minutes ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

1 hour ago

पांच माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके में मचा कोहराम

पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…

1 hour ago