बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई।

15 दिन में सुधार नहीं तो वेतन रोका जाएगा

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद खराब व्यवस्था स्वीकार्य नहीं है।

बायोमैट्रिक और CCTV से होगी निगरानी

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए डीएम ने सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज करने के निर्देश दिए। जिले के 25 वार्डों में मशीनें लगाई जाएंगी और हर शिफ्ट में उपस्थिति अनिवार्य होगी। साथ ही, निगरानी के लिए CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

कूड़ा उठान और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय

डीएम ने कूड़ा उठान व्यवस्था को सुधारने के लिए वाहन चालकों को समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। आउटसोर्सिंग एजेंसी को भी चेतावनी दी गई कि यदि कर्मचारी फील्ड में अनुपस्थित पाए गए तो उनका वेतन रोका जाएगा और एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

साथ ही, सभी सफाई कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र तय करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी वार्ड में गंदगी मिलने पर जिम्मेदारी तय की जा सके।

15 दिन बाद फिर होगी समीक्षा

जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया की सफाई व्यवस्था आदर्श होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति निराशाजनक है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर दोबारा समीक्षा बैठक करने की बात कही और कर्मचारियों से उनकी समस्याएं लिखित रूप में देने को कहा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अंत में डीएम ने निर्देश दिया कि शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़े – दिल्ली चलो अभियान: महराजगंज से सैकड़ों शिक्षक तैयार, 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के विरोध में कूच

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

12 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

49 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

5 hours ago