सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण से हुई, जहां बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा जुलूस

बाइक जुलूस जूनियर हाई स्कूल से निकलकर आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर, नगरा मोड़, अस्पताल तिराहा, जलपा स्थान, बस स्टेशन चौराहा, जलालिपुर, गांधी मोहल्ला और चतुर्भुज नाथ मंदिर होते हुए कांशीराम आवास योजना तक पहुंचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों का प्रचार किया।

बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

इस अवसर पर कांस्टेबल सुनील शाह ने जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब और पेंसिल वितरित की। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद बच्चों की शिक्षा न रोकी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।

ये भी पढ़े – दिल्ली चलो अभियान: महराजगंज से सैकड़ों शिक्षक तैयार, 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के विरोध में कूच

अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम से प्रभावित होकर क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव ने भी जुलूस का नेतृत्व किया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

समाज में सकारात्मक संदेश

इस अभियान में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समय-समय पर होते रहना चाहिए।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago