जिले के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का हुआ आयोजन,138 प्रार्थना पत्रों में 30 का हुआ निस्तारण

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत जनसुनवाई की जा रही है

  राष्ट्र की परम्परा/देवरिया। जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में बेहतर जनसुनवाई एवं पुलिस के उत्तरदायित्व निर्धारण करने, संवेदनशीलता बढ़ाने, एवं बेहतर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत समस्त थानों पर हल्का प्रभारी व बीट पुलिस अधिकारी द्वारा अपने-अपने हल्का/ग्राम/बीट की डेस्क लगाकर जनसमस्याओ को सुना गया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी  कराया गया। 

       इस समाधान दिवस में  जिलाधिकारी देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा थाना कोतवाली में जनसमस्याओं को सुना गया जिसके क्रम में थाना कोतवाली पर कुल 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को उचित दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 138 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 30 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
rkpnews@desk

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

39 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago