दलित मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में मचा कोहराम

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना सरायलखंसी के कुसमौर गांव निवासी दलित मजदूर रामबचन पासवान पुत्र स्व मोती पासवान की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। आप को बताते चले कि दीपक सरोज पुत्र बालचन सरोज निवासी जयराम‌पुर पोस्ट सेमा थाना जहानागंज आजमगढ़ का निवासी ने सरायलखंसी थाने पहुंचकर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अपने मामा की मौत पर लिखित तहरीर दिया है। न्याय की गुहार लगाई है सरलखसी थाने के पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक पखईपुर बाजार के पास सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर घर वाले पहुंचे जहां मृतक के भांजा दीपक सरोज ने आनंन फानन में आजमगढ़ प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरो ने बनारस मे गलेक्सी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां रात में इलाज के दौरान दलित मजदूर की मौत हो गई है। प्राइवेट हॉस्पिटल के एम आर आई के दौरान मालूम पड़ा की गर्दन व कमर की हड्डी क्रेक हो चुकी है, मृतक कुछ कहने को मजबूर था। वही तरह-तरह की चर्चाएं ग्राम सभा में हो रही हैं। कि गाड़ी से टक्कर लगने की बातें लोगों को हजम नही हो रही हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यदि गाड़ी से सामने या पीछे से धक्का लगता तो हाथ पर वह दिमाग में भी और छोटे आती लेकिन मृतक के शरीर पर कहीं से एक भी खरोच नहीं लगा है। और बेहोशी की हालत में गिर पड़ा था घर वालों का रो-रोकर बहुत ही बुरा हाल हुआ है। मृतक की चार पुत्री व एक पुत्र है छोटे वाले बेटे की उम्र लगभग 7 से 8 साल बताई जा रही है। बड़ी एक बिटिया की शादी कर चुका है मृतक मां-बाप में इकलौता बेटा था पूरे परिवार का दीपक बुझ गया कोई एक रोटी का सहारा भी नहीं है। मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था। आजमगढ़ सदर लोकसभा 69 आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दिनेश सरोज तरवा आजमगढ़ जियापुर उत्तरी से पूर्व प्रधान पहुंचकर शुरू से अंत तक मृतक के बॉडी का पोस्टमार्टम व सारी प्रक्रिया घाट तक करवाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

13 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

13 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago