भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरु

501 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर लिया कलश, भक्तिमय हुआ कस्बा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व शांति व जन कल्याण की कामना को लेकर स्थानीय कस्बे के राधा कुमारी इंटर कालेज के कंपाउंड में स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शुरु हुआ। आकर्षक झांकी और गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल से भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई।
मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे यज्ञाचार्य दिनेश द्विवेदी के मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा आकर्षक झांकी व देवी देवताओं के जयघोष और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इसमें 501 कन्याएं व महिलाए पीताम्बर वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल शांतिनगर से मेन रोड टैक्सी स्टैंड तिराहा से बाईपास सड़क व दुर्गा मंदिर होते हुए वापस यज्ञ स्थल मे लाया गया। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश की स्थापना की गई। यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारे से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह जगह कोतवाली पुलिस जवान भी तैनात रहे।
समिति के संरक्षक उमाकांत पांडेय ने बताया कि विगत पांच वर्षो की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ 09 अप्रैल से शुरु होकर 16 अप्रैल को दीपदान और 17 को समापन व 18 अप्रैल को विशाल भंडारा होना है। रात्रिकालीन में श्री लक्ष्मी नारायण आदर्श रामलीला संस्थान सरयू तट अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन भी होगा।
इस दौरान अजय जयसवाल, चंद्रशेखर निगम, प्रमोद निगम, भवन निगम व यज्ञ समिति के अध्यक्ष अरुण निगम, सुरेश विश्वाश, सुरेंद्र निगम, अरुण निगम, शिवशंकर कश्यप, सोनू कसौधन, अमर निगम, विजय कसौधन, पिंटू, विपल्व, विशाल, मोहन, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

14 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

14 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

14 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

14 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 hours ago