Wednesday, November 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदैनिक अयोध्या टाइम्स ने धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस

दैनिक अयोध्या टाइम्स ने धूमधाम से मनाया 11वां स्थापना दिवस

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय नगर पंचायत के जंगली जालपा दुर्गा मंदिर परिसर में दैनिक अखबार अयोध्या टाइम्स का 11वा स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जिला व्यूरो मनोज कुमार यादव ने मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। दैनिक अयोध्या टाइम्स अखबार ने अपने 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदो मे इस आयोजन को मनाया जा रहा है। इस दौरान चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता,चंद्रप्रकाश शुक्ल, सभासद प्रतिनिधि लालबिहारी प्रजापति, मुन्ना कुमार यादव, अशोक मद्धेशिया, अजय शर्मा, नीरज पाण्डेय, अजित यादव, भाष्कर शुक्ला,सुनील यादव, संदीप मद्धेशिया, सचिन यादव, हरिकेश यादव, दिलीप मद्धेशिया,अभिषेक यादव,पंडित विजय, पुजारी जी प्रकाश मद्धेशिया,पत्रकार राकेश मद्धेशिया, दीपक यादव श्री नारायण गुप्ता विरेन्द्र , मनीष, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments