ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मृत्यु, चालक गिरफ्तार

फ़ाइल फ़ोटो

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के मुहल्ला बिधियानी में शनिवार को ट्रक से कुचलकर एक साइकिल सवार छात्रा की मृत्यु हो गई। घटना के पश्चात मुहल्लेवालों ने ट्रक को पकड़ कर चालक को पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नैनीडीहा गांव निवासी विनीता मौर्या (16) पुत्री लवकुश मौर्या स्थानीय हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को छात्रा विनीता मौर्या घर से साइकिल से पढ़ने जा रही थी कि नगर बिधियानी मोड़ पर ट्रक ने साइड से साइकिल सवार छात्रा का कुचल दिया। जिससे मौके पर ही छात्रा की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
दुर्घटना के बाद मुहल्ले व आने-जाने वालों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने चालक सहित ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के साथ अलग-अलग साइकिलों से कॉलेज जा अन्य छात्राओं ने पीड़ित परिजनों को फोन से दुर्घटना की सूचना दिया। सूचना पर पीड़ित पिता लवकुश मौर्या और गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
दूसरी ओर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था और नाते- रिश्तेदार भी गमगीन रहे।
इस दौरान सी.ओ. सदर अंशुमान मिश्र ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
साथी छात्रा की दुर्घटना में मृत्यु की सूचना पर हीरापीजी कॉलेज के सैकडों छात्र एसपी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार तिवारी और सीओ सदर अंशुमान मिश्र को सौंपते हुए 50 लाख रुपये दिए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना था कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी विपन्न एवं गरीब है। अधिकारियों के आश्वासन पर छात्र घर गए।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago