शुध्द एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए दो तहसीलों में नमूने संग्रहित करने हेतु चला अभियान

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को शुध्द एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के अन्तर्गत सलेमपुर एवं रुद्रपुर तहसील में कुल 06 निरीक्षण करते हुए 03 नमूने संग्रहित किए गए।
विस्तृत विवरण में बस स्टेशन रोड रुद्रपुर स्थित नागेश्वर गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार के द्वारा सेंधा नमक का नमूना एवं आदर्श चौराहा रुद्रपुर स्थित निगम प्रोविजन स्टोर, प्रो० कृष्ण मोहन गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी द्वारा शहद का नमूना संग्रहित किया गया।
तत्पश्चात भगत सिंह मार्ग सलेमपुर स्थित दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान से बेसन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष मल्ल द्वारा संग्रहित किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही से बाजार में हलचल की स्थिति रही तथा दुकानें बंद होना शुरू हो गईं।
संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को प्रेषित किए जा रहे हैं, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह अभियान अनवरत 03 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

23 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago