मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) थाना कोपागंज क्षेत्र के नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज फैजुल्लाहपुर में मिशन शक्ति टीम ने गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। टीम ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर—1090, 112, 181, 1098—के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने की सलाह दी।
कार्यक्रम में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर विशेष फोकस किया गया। टीम ने छात्रों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के आवश्यक तरीके समझाए।
इस दौरान एसआई प्रियंका सिंह ने कहा कि “आज के डिजिटल समय में साइबर जागरूकता बेहद जरूरी है। छात्र-छात्राएँ किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी तुरंत 1930 या नजदीकी थाने पर दें। जागरूक रहना ही सुरक्षा की पहली कुंजी है।”
कार्यक्रम में एसआई भास्कर रॉय, हेड कांस्टेबल राजकुमार पाल, हेड कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल अर्चना यादव और कांस्टेबल अविनाश भी मौजूद रहे। टीम ने विद्यार्थियों से सुरक्षा संबंधी जानकारियाँ दूसरों तक पहुँचाने की अपील की।
विद्यालय प्रबंधन ने मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाते हैं।
जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…
ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…
जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…