मोबाइल गुम होने पर भी नहीं घबराएं, कोपागंज साइबर सेल ने दिखाया रास्ता

Vivo मोबाइल बरामद कर किया शिकायतकर्ता के सुपुर्द

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों की मदद के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोपागंज साइबर टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक इलमारन के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मार्गदर्शन में संचालित साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं मोबाइल रिकवरी अभियान के दौरान की गई।

क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोपागंज रविन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में गठित विशेष साइबर टीम ने भेलाबांध, कोपागंज निवासी अनिल कुमार का गुम हुआ VIVO कंपनी का मोबाइल फोन ट्रेस कर उसे बरामद किया। मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 17,000 रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें –किराए के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, परतावल में सनसनी

पीड़ित अनिल कुमार ने 28 अगस्त 2025 को कोपागंज थाने पर अपने मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के तुरंत बाद साइबर टीम सक्रिय हुई और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक किया गया। लगातार प्रयासों और निगरानी के चलते टीम को सफलता मिली और मोबाइल को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें –थाना बरहज पुलिस द्वारा एक पीकप वाहन से 07 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 02 गो-तस्करों को किया गया गिरफ्तार, 01 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद

इस सफल अभियान में उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिजीत पटेल, कांस्टेबल जीतू कन्नौजिया एवं कांस्टेबल अंकित चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गुरुवार को मोबाइल फोन को विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल गुम हो जाए या किसी तरह की साइबर धोखाधड़ी की आशंका हो, तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल में सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें –1065 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, मऊ की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह कार्रवाई न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago