बरहज पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारी पुर निवासी व्यवसायी उमा मद्देशिया के घर मे बीते दिनों चोरो ने घर का ताला तोड़ कर लाखो के नगदी व जेवरात चुरा ले गए थे। व्यवसायी ने बरहज थाने मे लिखित तहरीर देकर चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए, कठोर कार्यवाही की मांग की थी और रूपये और जेवरात को बरामद करने की मांग किया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजी से जाँच शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को बरहज पुलिस ने तीन अभियुक्तों शिव कुमार पटेल पुत्र शिवा पटेल निवासी नंदना वार्ड पश्चिम थाना बरहज, राजेश जायसवाल पुत्र बसंत जायसवाल, निवासी तिवारी पुर बरहज,बंटी राजभर पुत्र दयानन्द राजभर निवासी जयनगर बरहज देवरिया, को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गयी रूपये व जेवरात को बरामद किया।
ततपश्चात् बरहज पुलिस द्वारा तीनो अभियुक्तों पर बढ़ोतरी के साथ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा गया।
जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…
ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…
जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…