पुलिया निर्माण अधूरा, बारिश में राहगीरों को भारी परेशानी

तीन माह से बंद पड़ा निर्माण कार्य, दो दर्जन गांवों की जनता परेशान

सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
तहसील क्षेत्र की मुख्य सड़कों में शामिल सिसई चौराहा से नूनखार मार्ग पर स्थित धनौती गांव के पास पुलिया निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा तीन महीने पहले पुलिया की खुदाई कर कार्य बंद कर दिया गया, जिससे अब बारिश के चलते रास्ते में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है।

इस रास्ते से वैदौली, पड़री झिल्ली पार, मंगराइच, धनौती, सिसई समेत करीब दो दर्जन गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते के कारण स्कूली छात्र, व्यापारी, मरीज और आम राहगीर बेहद परेशान हैं।

मंगराइच निवासी अजय शुक्ल ने बताया कि “ठेकेदार ने एक महीने में पुलिया पूरा करने की बात कही थी लेकिन अब चार महीने से काम बंद पड़ा है।” वहीं, ग्राम प्रधान जितेन्द्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांववाले आंदोलन करेंगे।

अजय शुक्ला। जितेंद्र यादव ग्राम प्रधान

सिसई चौराहे के व्यापारी बबलू यादव ने बताया कि “पुलिया न बनने से अब हमें 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सलेमपुर जाना पड़ रहा है।” दवा दुकानदार उमेश तिवारी ने भी कहा कि “मरीजों को समय पर दवा नहीं मिल पा रही, मजबूरी में उन्हें दूर-दराज जाना पड़ता है।”

उमेश तिवारी

क्षेत्रीय जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिया निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। अब लोगों का सब्र जवाब देने लगा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

31 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

38 minutes ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

42 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago