भारी बारिश ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, भक्तों ने भीगते हुए चढ़ाया बाबा को जल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को पूरे दिन हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। जगह-जगह जलजमाव और फिसलन ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस दौरान सावन के सोमवार पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे बाबा के भक्तों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश की परवाह किए बिना श्रद्धालु भीगते हुए ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ मंदिरों में पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धा की यह तस्वीरें कई मंदिरों में देखने को मिली, जहां बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था डिगी नहीं। शहर के प्रमुख शिवालयों – बांसडीह, रसड़ा, सिकंदरपुर, चितबड़ागांव और हल्दी स्थित मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई, फिर भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन भी सावन सोमवार को लेकर मुस्तैद रहा। सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि भीड़ प्रबंधन में कोई परेशानी न हो और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। महिला कांस्टेबलों की भी तैनाती की गई थी ताकि महिलाओं को असुविधा न हो। बारिश से आमजन को दिक्कतें जरूर हुईं, लेकिन श्रद्धालुओं की भक्ति और पुलिस की सतर्कता ने व्यवस्था को संभाले रखा।

Editor CP pandey

Recent Posts

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

21 minutes ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

2 hours ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

3 hours ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

3 hours ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

3 hours ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

4 hours ago