जमीन विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल बड़गों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा है। सिर की कई नसें कट चुकी हैं और उसे खून की उल्टी भी हो रही है। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद में शामिल लोग गोरखपुर जनपद से आए थे और उनकी संख्या दर्जनों में थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

3 minutes ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

14 minutes ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

29 minutes ago

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

13 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

13 hours ago