संस्कृति, संस्कार और संस्कृत अन्तः सम्बद्ध हैं: प्रो. उपेंद्र पाण्डेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग मे कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के संरक्षकत्व में “संस्कृति संस्कृताधीन है” विषयक एकल व्याख्यान संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर उपेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष संस्कृत विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने अत्यन्त उपादेय व्याख्यान दिया।
प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि संस्कृति, संस्कार और संस्कृत अन्तः सम्बद्ध हैं। तीनों में एक ही धातु तथा उपसर्ग है। आज समाज में आचरण पक्ष का अभाव दृष्टिगोचर हो रहा है। आचार और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा ही नहीं अपितु नैतिक मूल्यों की संवाहिका है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजनलता, स्वागत डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लक्ष्मी मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. देवेन्द्र पाल, डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. मृणालिनी, डॉ. ज्ञानधर भारती, डॉ. अर्चना शुक्ला सहित विभागीय छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago