यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 727, चार फाटक रोड मोहद्दीपुर के हॉल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,कंचन कालिया पत्नी आशु कालिया मुख्य अभियंता , विद्युत विभाग गोरखपुर रहे। विशिष्टअतिथि के रूप में अनिल सिंह, प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंचन कालिया पत्नी मुख्य अभियंता , विद्युत विभाग व विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह तथा यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की अध्यक्ष गीता सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके हुआ एवं अध्यक्ष गीता सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की शास्त्रीय गायन वादन एवं नृत्य प्रस्तुति की गई, गायन में राग यमन, राग मालकोष, राग भैरवी, राग जयजयवंती आदि की प्रस्तुति दी गई। प्रगति ने राग पियामल्हार में छोटा ख्याल, बड़ा ख्याल एवं तराना की प्रस्तुति दी तथा अभी गुप्ता ने राग पीलू में ठुमरी की प्रस्तुति दी। विजय ने राग पुरिया, राग धनाश्री में धमार ध्रुपद की प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। वादन में कीबोर्ड, तबला, हार्मोनियम, सरोद एवं सितार आदि का भव्य प्रदर्शन हुआ। सौभाग्य, वैभव एवं आसी मायरा ने कीबोर्ड पर राग की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मोहित कर दिया। शिवि एवं रूपम ने तबला वादन में पलटा एवं तिहाई आदि की प्रस्तुति दी। हारमोनियम की प्रस्तुति विकी द्वारा दी गई। दुषिका, शिवि, अर्चना, प्रेक्षा द्वारा कथक नित्य की प्रस्तुति दी गई, कथक नृत्य में तीनताल, धमार ताल में तत्कार की प्रस्तुति के साथ नमस्कार, गुरुवंदना, आमद, कवित्त,परन चक्करदार परन आदि की प्रस्तुति दे कर माहौल कथकमय बना दिया| तबले पर रामपाल एवं हार्मोनियम पे मनीष संगतकार के रूप में उपस्थित रहें| कार्यक्रम के समापन में यामिनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान की अध्यक्ष गीता सिंह ने अपने आशीर्वचनों से सभी बच्चों को अनुग्रहित किया। संस्थान की उपाध्यक्ष सोनिका सिंह ने सबको धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

rkpshomnath

Recent Posts

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

10 minutes ago

डीडीयू की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों का ट्रायल 27 अक्टूबर से

गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…

13 minutes ago

पीईटी-2026 को नकलविहीन कराने को डीएम-एसपी ने कसी कमर, 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को…

17 minutes ago

पीकेडीएल के उपचार के लिए बीबीएयू को पांच करोड़ की शोध परियोजना

आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…

20 minutes ago

जनगणना-2027 महराजगंज के 13 चार्जों में प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…

24 minutes ago

पुनपुन में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर बवाल! पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप, विरोध में बंद हुआ पूरा बाजार

महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…

41 minutes ago