शातिर चोरो के गिरोह के एक सदस्य को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल की रेलवे सुरक्षा बल द्वारा, रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत है।
इसी क्रम में गाजीपुर सिटी के रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की टीम ने चलती ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले युवाओं के एक गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के सामान के साथ गैंग के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
गाजीपुर सिटी स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अमित कुमार राय और जीआरपी औड़िहार के सब इंस्पेक्टर विश्वदीपक ने टीम के साथ संयुक्त रूप से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर, अनुज पाण्डेय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक बिहार राज्य के जिला सिवान का रहने वाला है । उसके पास से 1800 रुपए नगद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी ने बताया कि युवक का 4 से 5 लड़कों का एक गैंग है, जिनकी उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है। यह ट्रेनों में चोरी के इरादतन लगातार घूमते रहते हैं। मौका पाकर किसी का भी मोबाइल और समान चुरा लेते हैं। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago