महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) को नकलविहीन, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को बुद्धा सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें परीक्षा की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। नकल और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ परीक्षा के दौरान कानून – व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जनपद में पीईटी-2026 के लिए 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 4,872 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।
पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…
गौरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तैराकी, फुटबॉल और कबड्डी टीमों के…
आईसीएमआर ने दी मंजूरी, नैनोटेक्नोलॉजी आधारित नई दवा विकसित करने पर होगा शोध; रोग से…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित…
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…
फोटो ai निर्मित कुत्ते के काटने के बाद गाय में दिखे संदिग्ध लक्षण, प्रसाद खाने…