पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी की 04 अदद पायल व एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद

बारांबकी(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मु0अ0सं0 160/2023 धारा 457/380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए सम्बन्धित अभियुक्तगण तौकीर पुत्र कल्लन उर्फ मैकू निवासी सिद्धौर थाना जनपद बाराबंकी गुफरान पुत्र मो0 अली निवासी सिद्धौर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को फायर सर्विस बाउड्रीवाल, मालिनपुर गांव की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 04 अदद पायल सफेद धातु व एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त तौकीर के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 269/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो जनपद बाराबंकी एवं आस पास के जनपदों के घरों को चिन्हित कर चोरी की घटना को अंजाम देते है, और चोरी में मिले जेवरात व रुपये को अन्जान व्यक्तियों को सस्ते दामों बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा करीब ढाई महीने पूर्व थाना रामसनेही घाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढिकुलिया स्थित एक घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व रुपये चोरी किये गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मु0अ0सं0 160/2023 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

7 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

5 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

5 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago