Thursday, October 16, 2025
HomeUncategorizedप्राचीन तामेश्वरनाथ धाम सहित जिले के शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

प्राचीन तामेश्वरनाथ धाम सहित जिले के शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिले के सभी प्रमुख शिवालयों समेत महाभारतकालीन तामेश्वरनाथधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के साथ ही साथ मंदिर प्रशासन के पसीने छूट गए। सुबह 10:00 बजे तक विभिन्न जनपदों के लाखों श्रद्धालु नर-नारियों ने जलाभिषेक किया।
मंदिर का कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालु नर–नारी जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े। जिले के प्राचीन शिवमंदिर तामेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ बताई जा रही है। यहां पर जलाभिषेक के लिए बस्ती, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, फैजाबाद, देवरिया, कुशीनगर तथा अन्य जनपदों से लोग पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं।
इसी क्रम में मगहर के आमी नदी के तट पर स्थित प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर, बखिरा के भंगेश्वर नाथ शिव मंदिर, कोपिया शिव मंदिर, मेहंदावल तहसील क्षेत्र में संडे खुर्द स्थित महाभारत काल के रक्षनाथ शिव मंदिर सहित जिले के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों की ओर भक्तों का रेला लगा हुआ है। इस मंदिरों मे व्यवस्था में लगे लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक का क्रम जारी था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments