मकर संक्रांति पर मगहर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

  • आमी सहित अन्य नदियों में स्नान कर संत कबीर की समाधि पर चढ़ाई खिचड़ी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मगहर में स्थित संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार की भोर में ही श्रद्धालुओं ने आमी नदी में स्नान कर संत कबीर की समाधि स्थल पर पहुंचकर खिचड़ी चढ़ाकर जन कल्याण की कामना किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों के साथ पुलिस बल भी तैनात रही। इसके साथ ही ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा तामेश्वरधाम में भी भक्तों ने खिचड़ी चढ़ाकर लोक कल्याण की प्रार्थना किया। इसके साथ ही चहोड़े, बिड़हर, मयंदी और रामबाग तथा राप्ती नदी के पवित्र घाटों पर स्नान कर दान-पुण्य किया। सभी घाटों पर दिनभर मेला लगा रहा। जहां लोगों ने खरीदारी कर खुशियां साझा कीं।
पावन पर्व पर लोग घरों में चावल, उड़द की दाल, मटर और हरी सब्जियों की खिचड़ी बनाकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ भोजन किया गया। लोगों ने बड़े-बुजुर्गों और पुरोहितों का आशीर्वाद लिया। मगहर स्थित संत कबीर परिनिर्वाण स्थली में आयोजित भंडारे में साधु-संतों के साथ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कई स्थानों पर सहभोज का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
सनातन मान्यता के अनुसार भगवान भास्कर के मकर राशि में प्रवेश करने वाले मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

59 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago