बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके खिलाफ चालान भी काटे गए। इस अभियान में उस समय एक दिलचस्प मोड़ आया जब बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थाने के एक हेड कांस्टेबल को प्रभारी निरीक्षक ने रोक लिया और नियमों के तहत उनकी बाइक का भी चालान काट दिया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।इस अभियान के दौरान दर्जनों बाइक चालकों को रोका गया और उन्हें हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। अभियान में उपनिरीक्षक दिनकर शुक्ला, राजेश पांडे, विजय चौधरी, अरुण कुमार द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।पुलिस के इस कदम को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे सड़क सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…