आर्म्ड फोर्सेस वेटरन्स डे आयोजित

पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड द्वारा 9वां आर्म्ड फोर्सेस वेटरन्स डे का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। आयोजन के दौरान सर्वप्रथम सभागार में 02 मिनट मौन रहकर देश के अमर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात् जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सभागार में उपस्थित अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश सहित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का स्वागत-अभिनन्दन किया गया। जनपद के अनेकों भूतपूर्व सैनिक, सैनिक आश्रितों एवं विधवाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा 21 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ0प्रा0) ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की एक अमूल्य धरोहर है एवं आपका बलिदान सिर्फ अतीत की कहाँनिया नहीं है बल्कि भविष्य की नींव भी है। इस राष्ट्र की अमूल्य स्वतंत्रता, शांति, संप्रभुता के उत्तराधिकारी के रूप में पूर्व सैनिकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। पूर्व सैनिकों के परिवार इस बलिदान गाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम पूर्व सैनिकों का ध्यान रखें। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश और समाज आपका चिर ऋणी रहेगा।
कल्याण कार्यकर्ता रमाकांत ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में भारत माता की जय के नारे के साथ आयोजन के समापन की घोषणा की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

2 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

3 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

7 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

7 hours ago