90 वर्षीय समाजसेवी का देहांत, उमड़ा जनसैलाब

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सेवानिवृत 90 वर्षी समाजसेवी राजकिशोर मिश्रा के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे मुकाम पर थे, जिस पर बहुत से समाजसेवी सारी उम्र गुजारने के बाद भी नहीं पहुंच पाते हैं। इस महंगाई के जमाने में जहां लोग अपने परिवार के लिए रोटी की व्यवस्था बड़ी मुश्किल से कर पाते हैं। सामाजिक कार्यों के साथ गरीबों को पेट भर भोजन उपलब्ध कराने गरीबों की सदा मदद करने के लिए तत्पर रहने वाले समाजसेवी राम किशोर मिश्रा 1996 में इंडियन ऑयल से सेवानिवृत होने के बाद, अपने सामाजिक कार्यों के दम पर अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। 90 वर्षी रामकिशोर मिश्रा का स्वास्थ्य 9 दिसंबर को खराब हो गया, परिजन शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल में भर्ती कराये जिनका 17 दिसंबर को रात्रि में 10 बजे देहांत हो गया।अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियां सहित फला फूला परिवार छोड़ गए।
वह बीते रविवार की देर रात एक हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते हार गए।उनकी मौत की खबर मिलते ही रामपुर मलौली सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उनका शव रामपुर मलौली उनके पैतृक गांव लाए जाने पर अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सोमवार को उनके शव का अंतिम संस्कार राज घाट पर किया गया, जहा हजारों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय क्षेत्रों के लोगों ने पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत समाजसेवी इंडियन ऑयल कर्मचारी के परिवार को ढांढस बधाया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र शशि प्रकाश मिश्रा ने दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

12 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

12 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

13 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago