डीएम की अध्यक्षता में आपरेशन त्रिनेत्र सम्बंधित बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद के शहर, कस्बों एवं ग्राम पंचायतों को सेफ एवं सुरक्षित बनाये जाने के दृष्टिगत आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीबी कैमर-पीए सिस्टम लगाये जाने सम्बंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के गॉवों में आपरेशन त्रिनेत्र के तहत महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों जैसे- ग्राम पंचायत भवन, विद्यालय एवं महत्वपूर्ण चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने की योजना है।
जिलाधिकारी द्वारा लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरा का टेक्निकल स्पेसिफिकेशन(नेटवर्क,आईपी अड्रेस, सिस्टम) की बारीकी से जानकारी प्राप्त करते हुए कैमरे के लागत मूल्य के सापेक्ष गुणवत्ता आदि से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव देते हुए सम्बंधित को निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि एक गॉव में औसतन 05 महत्वपूर्ण स्थलों को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किये जाने की अनुमानित लागत लगभग रू 01 लाख आएगा। बैठक में कलेक्ट्रेट में स्थापित किये जाने वाले कन्ट्रोल रूम के बारे में भी चर्चा की गयी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप जिलाधिकारी सदर शैलश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरूण कुमार वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, तहसीलदार सदर जर्नादन, तहसीलदार मेंहदावल, तहसीलदार धनघटा, नायब तहसीलदार सेमरियांवा, प्रियंका तिवारी, उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी पीके यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, अधि.अभि. विद्युत रणधीर कुमार, ईओ हैंसर उमेश कुमार, ईओ मगहर, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

11 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

11 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

12 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago