गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पिछले दो महीनों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कविता पाठ, निबंध लेखन, कहानी लेखन, भाषण कला एवं प्रश्नोत्तरी सहित पांच प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमोद कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रहकर अपनी सृजनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कौशल को पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने अंग्रेजी विभाग की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्र अपनी प्रतिभा से सदैव प्रभावित करते हैं और अन्य विभागों को भी ऐसे स्टडी सर्किल्स से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. सुनीता मुर्मू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिताओं के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमोद कुमार राय ने किया। कार्यक्रम का संचालन ज़हरा शमशीर ने किया, जबकि अंजलि, स्मृति, गुंजन एवं जागृति ने आयोजन में सहयोग दिया।
इस अवसर पर प्रो. हुमा सब्जपोश, प्रो. गौरहरि बेहरा, प्रो. अवनीश राय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. कल्पना दिवाकर, डॉ. बृजेश कुमार एवं डॉ. संजीव विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। वंशिका बर्नवाल एवं दिव्यांश दुबे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…
नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबन्धक आशीष ने लहरतारा स्थित रेलवे मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतर…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी…