Saturday, February 28, 2026
HomeUncategorizedअवैध गतिविधियों पर शिकंजा, अपराधियों में हड़कंप

अवैध गतिविधियों पर शिकंजा, अपराधियों में हड़कंप

देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान: 377 लोग और 229 वाहन जांचे गए, सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस ने सुबह एक विशेष ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान’ चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा।

ये भी पढ़ें – आज असम दौरे पर अमित शाह, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक संचालित किया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहे। मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से पुलिस अधिकारियों ने सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत किया।

ये भी पढ़ें – शादी के कुछ दिनों बाद छाया मातम: पहले पत्नी की मौत, दो दिन बाद पति ने भी की खुदकुशी

अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। चोरी की आशंका वाली गाड़ियों की जांच, तीन सवारी चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक तथा अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके साथ ही अवैध असलहा और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तलाशी व पूछताछ भी की गई।

ये भी पढ़ें – पर्यावरण संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे संगठन, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, जनपद के 20 प्रमुख स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 377 व्यक्तियों और 229 वाहनों की जांच की गई। इस पहल से स्थानीय नागरिकों और मॉर्निंग वॉकरों में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया, जिसकी उन्होंने खुले तौर पर सराहना की।
देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments