माकपा कार्यकर्ताओ ने अग्नि पीड़ितों के मुवावजे की मांग की

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) माकपा के कार्यकर्ता बीते दिन हुई आग दुर्घटना में हरी कुड़ावल, जिसमे 16 घर जलकर खाक और मझवालिया- 2 में भी आग से जलकर मर गए पशु ( 25 बकरी ) और हुए भारी नुकसान के लिए अग्नि पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक मुआवजा और प्रत्येक परिवार को तत्काल मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास और आग से पशुओं की हुई जलकर मौत के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर सलेमपुर उप जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया । अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड सतीश ने बताया कि जैसे इस घटने की जानकारी मिली तत्काल अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया और वहां पूरी जानकारी ली हरि कुड़ावाल गांव के अंदर में 16 घर पूरे के पूरे घर जल गए घर के अंदर रखे हुए सारे सामान कपड़े पेटी के अंदर सोने चांदी के गहने मोटरसाइकिल सारी चीजें जलकर खाक हो गए । ग्राम प्रधान और कोटेदार के तरफ से सभी पीड़ित परिवारों को तीन दिनों तक भोजन की व्यवस्था की गई और सलेमपुर तहसील प्रशासन की तरफ से कंबल वितरित किया गया और मझवालिया -२ गांव में भी इस बात की जानकारी ली । जहां लोगों ने बताया कि आग लगने से बहुत कुछ नुकसान हुआ जिसमें पशुओं के जानमाल की भी हानि हुई 25 से ज्यादा बकरियां जल गई । तत्पश्चात माकपा कार्यकर्ताओ ने तय किया की तत्काल अगले दिन पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी से मिलकर पीड़ितों को मुआवजे की मांग करेंगे । उप जिलाधिकारी ने माकपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि अग्नि पीड़ित परिवारों को यथासंभव मदद की जाएगी ज्ञापन देते समय खेत मजदूर प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड गंगा देवी जिला मंत्री रामनिवास यादव, कॉमरेड हरे कृष्ण कुशवाहा, कामरेड रामचट्टू कामरेड बालेंद्र मौर्य ,कामरेड सिकंदर, कॉमरेड राजेंद्र गुप्ता जी, कॉमरेड श्याम यादव आदि उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

4 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

11 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

29 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

32 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

40 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

43 minutes ago