मृतक सिपाही के परिजनों से माकपा प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार थाना क्षेत्र के महाल मंजरिया आदर्श नगर ग्राम में रविवार शाम को जौनपुर में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही विश्वजीत की हत्या हो गई थी के संदर्भ में आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गया और पीड़ित के परिजनों से बातचीत की जिसमें परिजनों ने बताया कि पुराने रंजिश में वर्तमान प्रधान के द्वारा गुटबाजी करके हमारे दरवाजे पर ईट पत्थर चलाना चालू कर दिया जिसके बाद घर में मौजूद 2 महिलाओं में मृतक की भाभी ने उनको खींचकर घर के अंदर किया उसके बाद भी लोगों ने पत्थर चलाना चालू रखा इस दौरान विश्वजीत मकान की छत पर चले गए थे मामला शांत होने पर जब उनकी भाभी और उनकी पत्नी छत पर पहुंची तो विश्वजीत वही छत पर गिरे मिले जहा से लोगो ने इनको लार हॉस्पिटल में दिखाया जहा डाक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया इस घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर है मृतक विश्वजीत की एक तीन साल की छोटी बेटी है । माकपा प्रतिनिधि मंडल ने लार थाना अध्यक्ष से भी मुलाकात किया और लार थाना अध्यक्ष से इस घटना के संदर्भ में जानकारी हासिल की जिसपर लार थाना अध्यक्ष ने ये कहा की पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर अपना काम कर रही है और दोषी को पुलिस नही छोड़े गी चुकी मामला संदिग्ध है पुलिस इस दिशा में काम कर रही है की कोई निर्दोष न फेस और दोषियों को सजा भी मिले ।दिनांक 01/01/2022 साम की यह घटना है जिसमे विश्वजीत जो की उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे की मृत्यु हो गई थी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

2 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

2 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

3 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

3 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

3 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

3 hours ago