Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार तमंचा-पिकअप बरामद

गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार तमंचा-पिकअप बरामद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक वांछित गो-तस्कर साहब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से एक देसी तमंचा,कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ शाहपुर, कैंट,कप्तानगंज और चिलुआताल थानों में आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
23/24 मई की रात गश्त पर निकली पुलिस टीम को एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी नजर आई। रुकने का इशारा करने पर उसमें सवार लोग भागने लगे।पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में साहब अंसारी घायल हो गया जबकि दो अन्य फरार हो गए।

साहब अंसारी पुत्र हारुन अंसारी, निवासी तमकुहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण (बगहा), बिहार,पर गौ-हत्या,पशु क्रूरता,आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।हालिया कार्रवाई के तहत उसके खिलाफ मु.अ.सं. 254/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अंजय सिंह समेत 13 पुलिसकर्मियों की टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।अधिकारियों के मुताबिक अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments