अदालत ने रोकी ट्रंप की नेशनल गार्ड तैनाती, इलिनॉय में रहेंगे सैनिक लेकिन ड्यूटी पर नहीं होंगे फिलहाल

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजी गई नेशनल गार्ड की टुकड़ियों की तैनाती पर अदालत ने फिलहाल रोक लगा दी है। अपील्स कोर्ट ने शनिवार को आदेश दिया कि ये सैनिक राज्य में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी फेडरल प्रॉपर्टी की सुरक्षा या गश्त के लिए तैनात नहीं किया जाएगा।

इससे पहले फेडरल जज एप्रिल पेरी ने गुरुवार को नेशनल गार्ड की तैनाती को कम से कम दो सप्ताह के लिए अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया था। जज ने यह भी कहा था कि ट्रंप प्रशासन के इमिग्रेशन क्रैकडाउन के दौरान इलिनॉय में किसी विद्रोह या हिंसा का स्पष्ट खतरा नहीं है।

अदालत ने कहा – विद्रोह का कोई सबूत नहीं

अपील्स कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आगे सुनवाई की जाएगी और तब तक नेशनल गार्ड की तैनाती सीमित रहेगी।
जज पेरी ने अपने आदेश में कहा कि “ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है जो यह दिखाए कि इलिनॉय में नागरिक प्रशासन असफल हो गया है।” उन्होंने जोड़ा, “जो लोग कानून का उल्लंघन कर रहे थे, उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है, अदालतें खुली हैं और कानून व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है।”

यह भी पढ़ें – हॉलीवुड अभिनेत्री डाएन कीटन का निधन: ‘एनी हॉल’ और ‘गॉडफादर’ जैसी क्लासिक फिल्मों की स्टार थीं ऑस्कर विजेता

ट्रंप प्रशासन का दावा – कई शहरों में बढ़ा अपराध

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि देश के कई शहरों में अपराध बढ़ रहा है, इसलिए नेशनल गार्ड की तैनाती जरूरी है। हालांकि, अदालत ने कहा कि इस दावे को साबित करने वाले पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं।
यदि राष्ट्रपति इंसर्जेंसी एक्ट (Insurrection Act) लागू करते हैं, तो वे राज्यों में सैन्य बल भेज सकते हैं — लेकिन यह तभी संभव है जब राज्य कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल हों।

कहां तैनात हैं गार्ड सदस्य

इलिनॉय और टेक्सास से भेजे गए करीब 500 नेशनल गार्ड सदस्य फिलहाल शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में एलवुड स्थित अमेरिकी सेना रिजर्व सेंटर में तैनात हैं। कुछ जवानों को ब्रॉडव्यू में अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) भवन में भी तैनात किया गया है।

यह फैसला अमेरिका में संघीय अधिकार और राज्य की स्वायत्तता को लेकर चल रही बहस को एक बार फिर उजागर करता है।

Karan Pandey

Recent Posts

स्कूल गिरा तो सामने आया ‘सरिया-ईंट’ का रहस्य, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

अनमोल की रिपोर्ट शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत बिक्रमपुर के प्राथमिक विद्यालय कोठा के…

2 hours ago

जातीय जनगणना पर नोएडा में बड़ा मंथन, ओबीसी हिस्सेदारी को लेकर उठी आवाज

नोएडा/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सामाजिक संगठन यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से नोएडा में…

2 hours ago

तेल से महंगाई तक: होर्मुज संकट का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका-ईरान सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नई रणनीति ने वैश्विक चिंता…

5 hours ago

होर्मुज पर ईरान की नई चाल, अमेरिका के सामने खड़ा किया ‘वर्जित क्षेत्र’; दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच…

5 hours ago

PG बिल्डिंग हादसे ने खोली पोल, MCD का बड़ा फैसला—अवैध 4+ मंजिला इमारतों पर तत्काल कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4 मंजिल से ज्यादा…

5 hours ago

दर्द से राहत ही नहीं, बेहतर जीवन की राह: देवरिया में 300 मरीजों का फिजियोथैरेपी शिविर

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सेवा की मिसाल, पकौली कुटी में उमड़े मरीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago