Categories: Uncategorized

दंपत्ति और बेटियों पर हमला, एक की हालत गंभीर

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुषों की भीड़ ने एक परिवार के दंपत्ति पर अचानक हमला बोल दिया। मारपीट की यह घटना इतनी हिंसक थी कि बीच-बचाव करने आई दंपत्ति की बेटियों को भी इन लोगों ने नहीं बख्शा। न केवल उनसे मारपीट की गई, बल्कि उनके साथ अभद्रता भी की गई।

घटना की सूचना किसी ने तत्काल 112 डायल सेवा को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत चिंताजनक बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने सलेमपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

2 minutes ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

5 minutes ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

25 minutes ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

1 hour ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने व शव छिपाने के मामले में सास गिरफ्तार

बांसडीह /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बलिया के थाना बांसडीह क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित…

1 hour ago

Ballia News: सिकंदरपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, नामांकन के लिए किया गया जागरूक

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का…

2 hours ago