Categories: Uncategorized

पोखरी पर बना अवैध मकान ध्वस्त, हाईकोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जमुवारी में तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के घोसी तहसील क्षेत्र के ग्राम जमुवारी में अतिक्रमण के विरुद्ध तहसील प्रशासन ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए ग्रामसभा की सार्वजनिक पोखरी पर अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के अनुपालन में की गई, जिसमें अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे। बुलडोजर की गर्जना के साथ ही इलाके में दहशत फैल गई और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

अवैध निर्माण पर कोर्ट का सख्त रुख, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

ग्राम सभा जमुवारी की गाटा संख्या 492 पर स्थित पोखरी पर स्थानीय निवासी लछु शर्मा ने लंबे समय से अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कर लिया था। इस मामले में गांव के ही जागरूक नागरिक रमेश कुमार ने न्यायालय की शरण ली। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मऊ और घोसी तहसील प्रशासन को पोखरी से अतिक्रमण तत्काल हटाने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट के आदेश पर तत्परता दिखाते हुए एसडीएम अशोक कुमार सिंह के निर्देश में तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने राजस्व निरीक्षक अगस्त राम भारद्वाज, लेखपाल सुनील कुमार व अखिलेश समेत पूरी राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जेसीबी मशीन की मदद से मकान को जमींदोज कर दिया गया।

पिछले दो दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रशासन के बुलडोजर से मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही घोसी तहसील क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में अतिक्रमण पर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी एक अन्य स्थान पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर का सहारा लिया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अतिक्रमणकारियों में भय और जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास देखा जा रहा है।

तहसीलदार ने दी चेतावनी — “सरकारी भूमि खाली करें, वरना होगी सख्त कार्रवाई”

तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन अतिक्रमण के विरुद्ध पूरी तरह से सजग और सख्त है। “किसी भी हाल में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। लोगों को चेतावनी दी जाती है कि वे स्वयं निर्माण हटाएं, अन्यथा उन्हें भी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

जनहित में प्रभावी संदेश — न्यायालय और प्रशासन की संयुक्त सख्ती

यह कार्रवाई सिर्फ एक मकान गिराने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह संदेश देती है कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश और प्रशासन की सख्त कार्यवाही से यह साबित होता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

1 hour ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

6 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

6 hours ago