तीन वर्षों से अधिक कुंडली मारे बैठे है भ्रष्ट सहाय्यक अभियंता – किरणं कुमार अन्नमवार

भ्रष्टाचार मे लिप्त सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार की बदली कब..??

मुंबई :(राष्ट्र की परम्परा)
यह मामला एल विभाग महानगरपालिका कुर्ला (प.)ईमारत व कारखाने विभाग का है जहां पर पिछले तीन वर्षो से अधिक प्रभाग -168 मे कुंडली मारे बैठे सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार का है सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार उनका ट्रान्सफर (बदली) हो चुका है और उनकी विभागीय चौकशी भी हो रही है फिर भी वह एल विभाग मनपा मे ही भ्रष्टाचार के बदौलत कुंडली मारकर बैठे है और राज्य सरकार द्वारा दूसरी ओर बडे – बडे आईएस,व आयपीएस का बदली जारी रखा है वहीं देखा जाए तो तीन वर्षो के कार्यकाल नियमानुसार इनकी बदली हो जानी चाहीए थी उक्त सहा.अभियंता किरण कुमार अन्नमवार की बदली को लेकर कई बार इस विषय की शिकायत उच्च अधिकारी नगर अभियंता दिलीप पाटील से ऑनलाइन शिकायत व लिखित शिकायत की गई है परंतु नगर अभियंता दिलीप पाटील के कान में जू तक नही रेंग रहा केवल आश्वासन मिलता है की जांच चालू है जल्द कार्रवाई की जाएगी परंतु कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता है बस ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता है आखिरकार नगर अभियंता दिलीप पाटील इस भ्रष्ट सहाय्यक अभियंता किरण अन्नमवार पर इतना मेहरबान क्यों है.? सोचने लायक ही विषय है आखिरकार इस अधिकारी का अभी तक स्थानांतरण ( बदली )क्यों नहीं किया गया जब तीन वर्षो मे बदली का प्रावधान है तो एक अधिकारी एक ही विभाग मे तीन वर्षो से अधिक तक कैसे रह सकता है। क्या नगर अभियंता दिलीप पाटील ही एल विभाग मनपा के सहाय्यक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार के प्रति कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रहे है जबकी महाराष्ट्र सरकार कितने भी ठोस कदम उठा ले परंतु जब तक उच्च विभाग में उच्च अधिकारी सही व ईमानदार नहीं होंगे तब तक इस समाज का कल्याण नहीं हो सकता है क्यों ना पुराने सभी अधिकारियो को ट्रांसफर करके दूसरी जगह भेजा जाए और नए ईमानदार अधिकारी को मौका दिया जाए ताकि वह विभाग मे ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य का निर्वंहन कर सके ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago