आकिब हत्या काण्ड का आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों चाकू से वार कर की थी जघन्य हत्या

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक हिछौरा पोस्ट मधवापुर में सोमवार सुबह एक युवक की लाश उसके घर से महज 500 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पास मिली थी। जिसकी पहचान ग्रामीणों ने आकिब पुत्र शमीम अहमद के रूप में की । सलेमपुर पुलिस सूचना पर पहुंच कर कार्यवाही में लग गई सलेमपुर पुलिस और एस ओ जी टीम ने संयुक्त रूप से इस प्रकरण पर कार्य करते हुए इस हत्या काण्ड का खुलासा किया । आकिब का हत्यारा उसी के गांव का निवासी अनस पुत्र इरशाद निवासी ग्राम चक हिचौरा पोस्ट मधवापुर निकला मिली जानकारी के अनुसार आकिब और अनस दोनो साथ ही रहा करते थे। इसी बीच आकिब और अनस के बीच किसी प्रेम प्रसंग को लेकर अनबन हो गई । फिर कुछ दिनों में दोनो ने आपसी अनबन को दूर कर लिया और साथ रहने लगे । लेकिन अनस दिलो दिमाग में अंदर ही अंदर आकिब से नफरत पाले बैठा था। अनस अंदर ही अंदर आकिब को जान से मारने का निर्णय कर बैठा और मौके की तलास करता रहा ।रविवार देर रात आकिब को फोन कर मिलने को बुलाया जिसपर आकिब मिलने चला गया जहां पहले से ही अनस, आकिब को जान से मारने की मनसा लिए तैयार था वह अपने साथ एक धारदार चाकू लेकर आया था और बात करते करते अनस ने चाकू निकाला और आकिब के पेट में पहला वार कर दिया जिससे आकिब बुरी तरह घायल हो गया और भागने लगा जिसपर अनस ने दौड़ा कर उसे नीचे गिरा दिया और गले पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया । पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया हथियार और खून से सने कपड़े भी अनस की निशान देही पर बरामद कर लिया ।और आकिब का मोबाइल भी अनस के पास से बरामद कर लिया।
सलेमपुर पुलिस और एस ओ जी टीम ने सर्विलांस की मदत से अनस को दीर्घेश्वावर नाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया अनस पहले भी एक अपराध में जेल जा चुका है ।
मामले का खुलासा कर सलेमपुर पुलिस ने अनस को जेल भेज दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

22 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

29 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

38 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

55 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago