भगवान राम का राज्याभिषेक धूमधाम से किया गया

सादुल्लानगर/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के अचलपुर चौधरी में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे भव्य रामलीला आयोजन ने श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति और आस्था की नई लहर पैदा कर दी है। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में बने राजगद्दी स्थल पर भगवान रामचंद्र का अयोध्या आगमन हुआ, जहां भगवान रामचंद्र का विधिपूर्वक पुरोहित विनोद कृष्ण शांस्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्याभिषेक किया गया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख, महंत वीरेंद्र दास महाराज व समाजसेवी संतराम मिश्रा ने तिलक लगाकर स्वयं भगवान श्रीराम का राजतिलक कर राज्याभिषेक संपन्न किया और इस भव्य लीला का प्रारंभ किया। राज्याभिषेक के पश्चात, भगवान श्री रामचंद्र जी की आरती और पूजन भी पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस आयोजन में, रामलीला कमेटी द्वारा समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामलीला मंचन कर रहे सभी कलाकारों और कमेटी के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और समर्पण और भी बढ़ गया। मुख्य अतिथि पूर्व व्लाक प्रमुख मंहन्थ वीरेन्द्र दास ने प्रभु श्री राम के आदर्शो के महत्व के बारे मे बताया और कहा कि अपने दुष्ट रूपी रूपी रावण को जब मारों तभी असली विजय दशमी का तत्व है तभी मानव के अन्दर सच्ची मानवता है।
इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष राम सागर शर्मा, ग्राम प्रधान संजय शर्मा, बजरंगी गुप्ता, दिलीप पाडेय, भाईराम मिश्र, हरीराम मिश्र, अरविद उपाध्याय, विशाल तिवारी,अरविन्द्र मिश्र,रमेश जायसवाल, संतोष चौहान, मोहन चौहान, मौनी शरण श्रीवास्तव, चन्द्रभान मिश्र, राहुल, दिलीप वर्मा, राजू, महेश कुमार, अन्नू ओझा व रमाकांत पाडेय, शुभम मिश्र, गौरी शंकर, पूरन कश्यप, विशाल पाडेय व विनय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.।

Karan Pandey

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 hour ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

1 hour ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

2 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

17 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

17 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

17 hours ago