सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड रेहरा बाजार ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अव्यवस्थाओं व सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रहा है। किराये के जर्जर मकान में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के आस पास गंदगी की भरमार है। इतना ही ने उक्त चिकित्सालय में विद्युत कनेक्शन तक नहीं है।दो कमरों के चिकित्सालय में मरीजों के बैठने व अस्पताल की दवायें आदि रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं है। एक डाक्टर व एक वार्ड ब्वाय के सहारे संचालित होता है।संतोष कुमार, अमित कुमार सिंह, नीलम, अर्जुन, रोहित, मोहम्मद कैफ, अब्दुल कुददूस आदि ग्रामीणों ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेहरा बाजार के लिए विभागीय भवन निर्माण करवाने की मांग की है।
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…
अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…
दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…