मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को जिलेभर में ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ एवं एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर पुलिस की तैनाती का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।अभियान के दौरान सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। पुलिस ने प्रमुख मार्गों और अन्य स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत देने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की गई।वहीं, सभी थाना क्षेत्रों की एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालय एवं कोचिंग जाने वाली बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा समेत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की असुरक्षा या परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाना तथा महिलाओं, बालिकाओं और बुजुर्गों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। पुलिस की सुबह के समय सक्रिय मौजूदगी से नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जन-जागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…
हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…
मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…